मध्य प्रदेश
उमारियापान को उपतहसील से तहसील बनाए जाने की मांग मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमारियापान । विगत दिनों बडवारा नगर आगमन पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे ने उमारियापान को उपतहसील से तहसील बनाए जाने की मांग पर ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर उमारियापान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, थाना परिसर, वन परिक्षेत्र कार्यालय, विधुत कार्यालय, शासकीय महाविद्यालय, बीएसएनएल विभाग, महर्षि वैदिक विश्व विद्यालय सहित सभी दफ्तर उमारियापान में पहले से है। उपतहसील को तहसील का दर्जा देने की मांग की गई है।
इस अवसर परभाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, संदीप सोनी , मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, चंद्रेश चौरसिया, नंदू नामदेव, नरेश जयसवाल, दिन्नू ठाकुर, दिनेश असाटी सहित ने सौंपा ज्ञापन।



