झारखंड में मिला सम्मान मैं देश की बेटियों को समर्पित करता हूं : दीपसिंह

रांची के पालोना ने संवेदना आभार समारोह में नौशीन अवार्ड मिला
विदिशा। गुरुवार को नवजात शिशु हत्या व परित्याग की रोकथाम में विशिष्ट योगदान के लिए आश्रयणी फाउंडेशन द्वारा समर्पित पालोना रांची, झारखंड का संवेदना आभार समारोह आयोजित हुआ। पालोना के आमंत्रण पर विदिशा, मध्यप्रदेश से गए बेटियों को जीने दो ग्रुप प्रमुख दीपसिंह कुशवाह का सम्मान किया गया। उन्हें झारखंड की ग्रामीण विकास, कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे, पद्मश्री बलवीर दत्त, रिटायर्ड पूर्व पुलिस अधिकारी अनिल पालटा, पालोना की फाउंडर मोनिका आर्य द्वारा नौशीन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड देशभर में शुरू की गई सराहनीय पहल बेटी के जन्म पर बेटी को देशभर में कपड़े फ्री देने पर दिया गया। ग्रुप प्रमुख ने पालोना के दो दिवसीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। पहले दिन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीआईडी, एसपी मोमुल राजपुरोहित, डॉक्टर, वकील, पत्रकार, समाजसेवी देश के अन्य प्रदेशों से आए समाजसेवियों के साथ बैठक में भाग लिया। बाद में शिशु सुरक्षा अधिनियम को भारत में लागू कराए जाने के लिए लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को हस्ताक्षर युक्त एक ड्रॉफ्ट सौंपा। दूसरे दिन संवेदना आभार समारोह में भी भाग लिया।



