खेल

अभाविप द्वारा राज्य स्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

सिलवानी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी के द्वारा नगर में राज्य स्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर किया गया।
अभाविप सम्पूर्ण भारत वर्ष में युवाओं को शिक्षा के साथ साथ खेल में रूचि एवं अपना चौमुखी विकास करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान कर रही है एवं एक मंच के माध्यम से नगर के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है सम्पूर्ण भारत वर्ष में खेलों भारत अभियान के तहत नगर खेल कुम्भ का आयोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी द्वारा खेलों भारत नगर खेल कुम्भ अभियान के तहत सिलवानी में ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को सुबह 9 बजे माँ सरस्वती और विवेकानंद जी प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । प्रतियोगिता का प्रथम पुरुष्कार 7 हजार 1 सौ एवं ट्राफ़ी को इंडीजेनस सिलवानी ने अपने नाम किया। जबकि द्वितीय पुरुष्कार 4 हजार 1 सौ रुपए और ट्राफ़ी इंडीजेन 2 सिलवानी ने अपने नाम की। और तृतीय पुरुष्कार 21 सौ रुपए एवं ट्राफ़ी देवरी कबड्डी क्लब ने अपने नाम की । बेस्ट रेडर आशीष दीक्षित, बेस्ट डिफ़ेंडर समीर, बेस्ट ऑलराउंडर आसिम ख़ान, ने अपने नाम किया।
अभाविप भाग संयोजक जय यादव एवं समस्त परिषद कार्यकर्ताओं ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ीओ एवं नगर के गणमाननीय नागरिकों, प्रतिनिधिओ, सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। सभी ने प्रतियोगिता में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

Related Articles

Back to top button