बनवार वीट के जंगल में लगी भीषण आग मची तफरी तफरी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
करोड़ों की लागत के प्लांटेशन को पहुंची अपूरणीय क्षति
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । सगौनी वनपरिक्षेत्र की बनवार वीट अंतर्गत पहाड़ी पर फैले जंगल में सोमवार की दोपहर भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँचे वनविभाग एवं दमकल को भी आग पर काबू करने में पसीने छूट गए। देखते ही देखते गर्मी में सूख चुकी झाड़ियों में तेजी से आग फैलती गई। जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया गया, जब तक करीब 80 हेक्टेयर के क्षेत्र में आग ने जंगल को तबाह कर दिया। जबकि सगौनी रेंजर ने बताया कि आग करीब 15 हेक्टेयर के जंगल मे लगी थी। भीषण आग लग जाने कैम्पा मद से विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगाये गए सैकड़ो की संख्या में पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गये।
देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया है। जैसे ही यह बात ग्रामीणों को पता चली वैसे ही पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग एवं पुलिस में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वनपरिक्षेत्र अधिकारी अखलेश चौरसिया एवं वनकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पहले एक दमकल आई, लेकिन भयानक आग को देखते हुए तुरंत पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीण भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। बताया जा रहा है जंगल में आग लगने और सूखी झांड़ियां होने की वजह से आग बहुत तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते जंगल के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि वनकर्मियों एवं पुलिस सहित दमकल की मदद से देर शाम आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बनवार वीट में पदस्थ बीटगार्ड भरत सिंह मुख्यालय पर नही रहते है और न ही जंगल की सुरक्षा के लिए कोई प्रयास करते है। बनवार वीट में आग लगने की सूचना मिलने पर भी बीटगार्ड मौकास्थल पर नही पहुचे। घटना के संबंध में रेंजर अखलेश चौरसिया ने बताया कि बनवार वीट के जंगल मे आग लगने की सूचना मिली थी,आग से करीब 15 हेक्टेयर में पेड़ पौधे मामूली रूप से झुलसे हैं। आग घास में लगने की वजह से विकराल दिखाई दे रही थी। आग से पेड़ पौधों को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। वन विभाग द्वारा जांच की जा रही है।
बीटगार्ड नदारत चौकीदारों के सहारे नर्सरी की सुरक्षा
जंगल मे आग लगने के दौरान बनवार बीट में पदस्थ वनरक्षक मुख्यालय से नदारद थे और नर्सरी आग में सुलग रही थी। नर्सरी में आग का कारण फिरहाल नरवाई की आग बताया जा रहा है,लेकिन नर्सरी के बगल से किसानों के द्वारा नरवाई में लगाई जा रही आग के वक्त वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी नदारद होने की वजह से सैकड़ों पेड़ पौधे से लहलहाती नर्सरी में आग ने जमकर तबाही मचाई है। जंगल मे आग लगने के पीछे बनवार नर्सरी में पदस्थ बीटगॉर्ड भरत सिंह की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है।
सगोनी रेंजर अखिलेश चौरसिया भले ही आग से 15 हेक्टेयर में खड़े पेड़ पौधे जलने का दावा कर रहे है और घांस की वजह से आग का विकराल रूप देखने की बात करते नजर आ रहे,लेकिन नर्सरी में लगी आग से करीब एक किमी के क्षेत्रफल में खड़े पेड़ पौधों को आग से भारी नुकसान हुआ है, क्योंकि नर्सरी में आग दोपहर करीब 3 बजे लगी थी। बनवार पुलिस द्वारा सामूहिक प्रयासों के बावजूद हिंडोरिया नगर परिषद से आई दमकल वाहन के द्वारा रात्रि 8 बजे आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया गया है। खबर लिखे जाने तक नर्सरी के अंदर आग सुलगने की बात सामने आ रही है।



