जबेरा विधानसभा में विभागवार बैठक, तय समय सीमा में हो निर्माण कार्य : मंत्री लोधी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले अंतर्गत आने वाले जबेरा विधानसभा की विभागवार बैठक का आयोजन नगर परिषद तेंदूखेड़ा में दोनों जनपद जबेरा एवं तेंदूखेड़ा की बैठक हुई। जिसमें जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन ने अध्यक्षता की।
सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर बारी बारी से कार्यों की समीक्षा की मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में उच्च क्वालिटी से पूर्ण करें किसी भी प्रकार से लापरवाही बरते जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की जावेगी। सभी विभागीय अधिकारियों पूर्ण ईमानदारी से कार्य करें ताकि शासन के द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे जिससे वह सुखी एवं समृद्ध हो सके।



