धार्मिक

भक्तों ने चढ़ाई 121 मीटर चुनरी माता के चरणों में

सिलवानी। बसंत पंचमी एवं विजयासन मंदिर की स्थापना दिवस के पावन अवसर पर चुनरी यात्रा समिति के तत्वधान में क्षेत्र के प्रसिद्ध सौजनी धाम हनुमान मंदिर से 121 मीटर चुनरी यात्रा निकाली गई। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मां विजयासन चुनरी यात्रा समिति के बैनर तले शनिवार को हनुमान मंदिर सौजनीधाम में चुनरी की पूजा अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा बजरंग चौराहा से गांधी चबूतरा, आजाद मार्केट, बुधवारा बाजार, होली चौक होती हुई विजयासन मंदिर पहुंची। चुनरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां विजयासन मैया को भेंट की गई। यात्रा में बालिकाएं महिलाएं सम्मिलित थी। यात्रा के दौरान नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर धार्मिक गीतों पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, जोर से बोलो जय माता दी आदि जयकारों के साथ बजरंग चौराहा से महिलाएं, बालिकाएं चुनरी यात्रा नगर के लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button