धार्मिक

भक्तिमय देवी गीतों में झूम उठे श्रद्धालु, टोला में विशाल देवी जागरण में उमड़ी भीड़

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । शारदेय नवरात्र पर्व के अवसर पर मां आसमानी दुर्गा उत्सव समिति टोला के तत्वावधान में विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ आसमानी की विशेष पूजन अर्चन आरती कर किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्यजन एवं अतिथियों की उपस्थिति में ओम्स म्यूजिकल्स ग्रुप के ओमप्रकाश (शोलू) पटेल अपने ग्रुप के साथ शानदार नृत्य, झांकी एवं देवी गीत संगीत के माध्यम से एक से बढ़कर एक शानदार देवी गीत, माँ भवानी, माता महाकाली एवं शेर की जीवंत झांकी के साथ नृत्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। माई के जयकारे लगाते जमकर थिरकें। देवी जागरण में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जिस पर श्रद्धालुओं की तालियां की गड़गड़ाहट गूंज के साथ पूरा वातावरण देवीमय हो गया। देवी जागरण में गणमान्यजन बृजेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, मनीष मिश्रा, संतोष चौबे, सत्यनारायण कुररिया, यज्ञ नारायण कुररिया, रमेश कुररिया, शैलेन्द्र पौराणिक, सिद्धार्थ दीक्षित, संतोष सोनी, रिषभ ब्यौहार, प्रकाश कुररिया, किशन पटेल, मुन्ना पटेल, कमलेश पटेल, आसमानी दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य पियूष मिश्रा, सुभांशु मिश्रा, राजेश नामदेव, सोनू लोधी, अखिलेश लोधी, प्रदीप लोधी आदि सदस्य उपस्थित रहें। वहीं शांति व्यवस्था बनाये रखने थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, अजयसिंह ठाकुर, योगेश पटेल आदि अपने स्टाप के साथ मौजूद रहे। समिति के पियूष मिश्रा, सुभांशु मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने क्षेत्र की जनता एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button