धार्मिक
बाबा खाटू श्याम भजन संध्या में जमकर थिरके श्रद्धालु
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । ग्यारस के पावन अवसर पर देवरी नगर के वार्ड 5 संजय नगर में निमेष द्वारा बाबा खाटू श्याम भजन संध्या कार्यक्रम आयोजन किया गया।
प्रारंभ में ज्योति प्रज्वलित कर भोग लगाया गया, स्थानीय कलाकारों एवं भक्त जनों द्वारा खाटू श्याम के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
खाटू श्याम का कार्यक्रम सलामे जी के निवास पर किया गया था बाबा खाटू श्याम जी के कथा संपन्न होते हुए विभिन्न प्रकार के भोग लगे आरती के बाद भक्तों को वाटिका चूरमा प्रसाद रूप में भक्तों को वितरित गया।
कार्यक्रम में पंडित रामनाथ जोशी, धनराज साहू, भैयालाल साहू, चंदा साहू, यशवंत साहू, निमेष, जितेंद्र जोशी, अमर सिंह, बंटी सलामे, शिवम साहू सहित बड़ी में संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।



