धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ निकाली भगवान शिव की बारात, देवी भागवत कथा में संपन्न हुआ शिव-पार्वती विवाह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान ।  नेगई ग्राम में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह प्रसंग का भव्य आयोजन किया गया।  इस अवसर पर कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु शिव-पार्वती विवाह के दिव्य दृश्य को देखकर भाव-विभोर हो उठे।*भक्ति में डूबी शिव बारात*जैसे ही भगवान शिव की बारात निकाली गई, पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।  गाजे-बाजे और भक्तिमय धुनों के साथ निकली इस भव्य बारात में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए ।  बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने शिवभक्ति में लीन होकर नृत्य किया और बारात को जीवंत बना दिया ।*धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न*कथा के दौरान विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। कथावाचक पंडित रुद्रांश शास्त्री जी ने बताया कि शिव-पार्वती का यह दिव्य मिलन प्रकृति और पुरुष के पावन संयोग का प्रतीक है, जो समस्त सृष्टि के कल्याण के लिए हुआ।कार्यक्रम के समापन पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button