माता रूक्मणी जी की भव्य शोभायात्रा, जिला लोधी क्षत्रिय समाज यात्रा का स्वागत प्रसाद वितरण आयोजन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला लोधी क्षत्रिय समाज अध्यक्ष हाकम सिंह अध्यक्षता में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया केन्द्रीय राज्यमंत्री और दमोह के सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के भागीरथी प्रयास से एक बार पुनः वर्षों बाद 22 सितम्बर 2023 राधा अष्टमी के शुभ दिवस दिन शुक्रवार की सुबह भव्य शोभायात्रा जो तहसील मैदान दमयंती संग्रहालय से प्रारंभ हुई । कुंडलपुर के माता रूक्मणी मठ में माता रूक्मणी जी की प्रतिमा के लिए पुनः विराजमान कराया जा रहा है। जिसकी भव्य शोभायात्रा रानी दमयंती संग्रहालय तहसील ग्राउंड से प्रारंभ होकर कीर्ति स्तंभ, अस्पताल चौराहा,घंटाघर, बकौली, मोहन टाकीज़, पुराना थाना, ज्वाला माई चौराहा, गढ़ी मुहल्ला, चमन चौराहा, बिलवारी मुहल्ला, बडापुरा, धरमपुरा, समन्ना, आनु, बांदकपुर, हिंडोरिया, देवडोगरा, बमनपुरा, पटेरा से कुंडलपुर माता रूक्मणी के धाम पहुंची। कार्यक्रम में उपस्थित हाकमसिंह अध्यक्ष युवा अध्यक्ष दयालु ठाकुर, कोदू सिंह खमरिया, निरान सिंह शिक्षक, पटेरा हीरासिंह, जहानसिंह, मान सिंह, राजकुमार सिंह, प्रभु आचार्य हिंडोरिया, अमरपाल सिंह, रामसिंह, ऋषिसिंह, राव भूपेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह हरदुआ, महाराज सिंह, चंदन सिंह, गन्नू सिंह पटेरा, रघुवीर सिंह लोधी मनका, हन्मतसिंह इमलिया, देवीसिंह, तेजीसिंह नरेंद्र सिंह आदि समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय रही।



