मध्य प्रदेश

सेवा ही संकल्प के सिद्धांत पर आगे बढ़ती दिग्विजय सिंह एवं स्वप्निल

नियुक्ति के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाए बधाइयों का लगा ताता
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार की सहमति से भाजयुमो जिला नरसिंहपुर के अध्यक्ष प्रियांक जैन द्वारा वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, लोकसभा सांसद राव उदय प्रतापसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र फौजदार, अवधेश पटेल, पूर्व विधायक गोविंदसिंह पटैल, पूर्व विधायिका साधना स्थापक, पूर्व विधायक नरेश पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष साईंखेड़ा कीरतसिंह पटैल एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई जिसमें भाजपा में जनसंघ के समय से साथी रहे स्व. लालसाहब तोमर के नाती पुष्पेंद्रसिंह राजपूत के अनुज भाई दिग्विजयसिंह राजपूत को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में रहकर समाज के बीच सामाजिक कार्य एवं कोरोना युद्धा के रूप में लगातार सेवाय दी एवं पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में लगातार सक्रिय रहे स्वप्निल सोनी को भाजपा युवा मोर्चा में जिला सोशल मीडिया का दायित्व सौंपा गया।
परिश्रमी एवं जमीन कार्यकर्ताओं को मिला
सम्मान दिग्विजय एवं स्वप्निल ने हमेशा जमीन पर रहकर पार्टी को मजबूत किया एवं अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने बूथ स्तर तक युवा कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया । भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं के जैसे ही अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुचाने के प्रयाश किये । सड़क स्वास्थ्य नगर एवं क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा ही संवेदनशील रहकर क्षेत्रीय जन सहयोग से ज़मीनी स्तर पर कार्य किया एवं लगातार सामाजिक विकाश के मुद्दे शासन के सामने बेबाकी से उठाया ।
कोरोना काल में जनसेवा बनी मिसाल
कोरोना काल के समय वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों की माध्यम से लोगों को स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध करवाई एवं सामाजिक संस्था टीम सृजाम्यहम , नगर विकास जागरूकता समिति साईंखेड़ा के माध्यम से जरुरतमंद लोगों को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर , भोजन, दवाइयां राहत सामग्री घरों घर जाकर वितरित की एवं नेहरू युवा केंद्र नरसिंहपुर और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर के रूप में अपनी टीम के साथ साईंखेड़ा क्षेत्र को 100% वैक्सीनेट कराने के लिए लोगों को जागरूक किया एवं उन्हें वैक्सीनेट कराया इस सराहनीय कार्य के लिए विभिन्न सम्मानीय मंचों से सराहना कि गई ।
युवाओं को सनातन संस्कृति से जोडने के लिए युवा मोर्चा द्वारा आयोजित दीनदयाल प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं नेहरू युवा केंद्र नरसिंहपुर एवं केशवानन्द वॉलीबाल क्लब साईंखेड़ा के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक व सफल खेल आयोजन समय समय आयोजित किये ।
ऐसे उर्जावान एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नेताओं सहित आमजनों ने प्रसन्नता एवं हर्ष वक्त किया एवं सौंपे गय दायित्व को साईंखेड़ा क्षेत्र के सम्मान के रूप में माना।

Related Articles

Back to top button