माँ ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, फिर खुद लगा ली फांसी

हृदयविदारक वारदात
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इस रूह कंपा देने वाली वारदात में एक निर्दयी निर्मम माँ ने पहले अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, फिर खुद लगा ली फांसी
सागर जिले के केसली थाना अंतर्गत टड़ा चौकी क्षेत्र के खमरिया गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक माँ ने अपनी चार बेटियों की कुएं में फेंककर हत्या कर स्वयं खुदकुशी कर ली। इस सामूहिक मौत से पूरे इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली में एक महिला ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर मार डाला और बाद में स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में 12 मार्च 2026 गुरुवार की सुबह बेर के पेड़ पर महिला का शव फंदे में लटकता मिला है। खेत के पास ही बने कुएं में उसके चार बच्चियों के शव मिले हैं। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सागर जिले के केसली थाना अंतर्गत टड़ा चौकी में आने वाले ग्राम खमरिया से गुरुवार को एक ऐसी बेहद दुखद व हृदय विधायक खबर आई जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम खमरिया में सुबह खमरिया गांव निवासी 28 वर्षीय सविता पिता चंद्रभान लोधी का शव बेर के पेड़ पर लटका मिला इसके बाद गांव वालों ने पास के कुएं में ही सविता की 7 वर्षीय बेटी 5 वर्षीय बेटी 3 वर्षीय बेटी और चार महीने की बेटी का शौक कुएं में उतराता देखा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घटनास्थल की जांच की। महिला ने अपनी चारों बेटियों को हरपाल घोसी के खेत में बने कुएं में फेंक दिया था। पानी में डूबने के कारण मासूमों की मौत हो गई।
केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि महिला का पति दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करता है जो पिछले 1 साल से घर नहीं आया है। महिला के साथ उसका ससुर और उसकी छोटी बहन रहती थी । बच्चियों बुधवार की रात में अपनी मौसी के पास सो रही थी तभी देर रात सविता अपनी बहन के पास सो रही अपनी बच्चियों को उठाकर अपने साथ ले गई। प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संभावित कारण: मानसिक तनाव या पारिवारिक कलह?
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की इस तरह मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह कदम पारिवारिक कलह या अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण उठाया गया हो सकता है। फिलहाल, पुलिस हर कोण से मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
इस पूरे घटनाक्रम में किसी ने भी कैमरे के सामने कुछ नहीं बताया।



