मेडिकल संचालक से 35 हजार रुपये की लूट करने वाले कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे
एक आरोपी नाबालिग भी पुलिस हिरासत में, एएसपी अमृत मीणा, कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया लूट की घटना का खुलासा
रायसेन। थाना कोतवाली के तहत कार चालक एक मेडिकल संचालक के साथ पिछले दिनों नकदी 35 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने तीन शातिर लुटेरों को कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। एक आरोपी को पकड़ने में आरक्षक श्याम राजपूत लहूलुहान हो गया था। पुलिस कांफ्रेंस में इस लूट की वारदात का खुलासा एएसपी अमृत मीणा, कोतवाली नगर निरीक्षक आशीष सप्रे ने किया। इन शातिर लुटेरों युवकों को पकड़ने के लिए एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने सूचना नाम पता बताने वालों के लिए पिछले हफ्ते 10 हजार ईनाम घोषित किया था। इन आरोपियों के अलावा एक नाबालिग लड़का भी शामिल था।
ऐसे दिया था लूट की वारदात को अंजाम….
गत 11 जनवरी 2022 को रात लगभग 10 .25 बजे जिला अस्पताल के मार्केट में एक मेडिकल दुकान के संचालक दीवान सिंह गौर दुकान बंद कर अपने पैतृक गांव वाले घर अपनी अल्टो कार क्रमांक एमपी04-सीबाय 8605 से जा रहे थे। तभी रतनपुर जोड़ से आगे वेयरहाउस की पुलिया के समीप पहुंचे तभी सामने खड़े 4 नकाबपोश शातिर लुटेरों ने सड़क पर पत्थर रख कर रास्ता रोक दिया।आरोपियों ने लोहे के घन से कार के कांच फोड़ दिए। मारपीट की डर से व्यापारी गौर कार से नीचे उतर गए।आरोपियों ने उसे धमकी देते हुए कार में रखे हुए बैग जिसमें दवा दुकान की बिक्री के रखे नकदी 31 हजार रुपये आधार कार्ड, पैनकार्ड डायरियां बिल और सील तथा अन्य कागजात रखे थे।लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने फरियादी दीवान सिंह गौर की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 392 के तहत अज्ञात 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
इन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी कृष्णपाल सिंह राजपूत पिता मेहरबान सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी पीपलपानी रमासिया मडईपुरा वार्ड 3 रायसेन निवासी, नीरज ताती कुशवाहा पिता नरेश कुशवाह उम्र 21 वर्ष निवासी मड़ईपुरा वार्ड 3 निवासी, विजय पुरविया पिता हाकम सिंह उम्र 20 साल निवासी कांठ थाना देवनगर और एक नाबालिग बालक को रविवार को दोपहर बाद पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है।लूट की वारदात को अंजाम देने से पूर्व एक नाबालिग लड़के और नीरज कुशवाहा ने फरियादी की मेडिकल के आसपास खड़े होकर रैकी की थी।
किसानों के खेत से पानी की मोटरें भी एक दर्जन से ज्यादा बरामद की….
कोतवाली पुलिस ने बताया चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों के पास से काले रंग का बैग, लोहे का घन,13 मोटरें पनडुब्बी सहित कृष्ण पाल राजपूत की एक कार नीरज ताती कुशवाहा के पास से नकदी 700 रुपये, एक कीपेड मोबाइल, विजय पुरविया के पास से 450 रुपये जब्त किए गए हैं। इन किसानों की मोटरों को सुल्तानपुर, नकतरा सिलवानी, देवनगर से चुराना बताया है।
पुलिस बल ने आरोपियों को पकड़ने में दिया अहम योगदान…..
उक्त शातिर लुटेरों को पकड़ने में सूचना तंत्र की मदद से कोतवाली टीआई आशीष सप्रे, सहायक उप निरीक्षक सतीश जलवान, हरिओम चौबे, सुरेंद्र सिसौदिया, डीपीओ श्याम सिंह राजपूत, प्रआ विकास कुमार हरवंश बघेल, मनीष त्रिपाठी, आरक्षक सचिन पवैया, कैलाश कुमार, संजीव, दुर्गेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई।



