धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीमद भागवत महापुराण कथा को लेकर बैठक संपन्न

23 से 29 दिसम्बर तक कथा, 30 को भंडारा एवं गीता प्रवचन
सिलवानी । नगर खेड़ापति स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण जी पुण्य स्मृति में प्रथम बार श्रीमद भागवत महापुराण कथा संगीतमय साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 23 दिसंबर से किया जा रहा है।
रविवार को कथा को लेकर बीजासेन माता मंदिर में एक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में बताया कि 23 दिसंबर सोमवार को प्रात: 10 बजे कलश यात्रा श्री विजयासन धाम कांच मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल मंगल भवन रघुवंशी गार्डन उदयपुरा रोड सिलवानी पहुंचेगी।
कथा दिनांक 23 दिसंबर 2024 सोमवार से प्रारंभ होकर 29 दिसम्बर 2024 रविवार को समापन होगा। 30 दिसंबर को गीता प्रवचन एवं विशाल भंडारा होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कथा व्यास पं. डॉ. शिवदत्त मिश्र श्रीधराचार्य, श्रीधाम वृन्दावन भोपाल मुखारविंद से होगी।
आयोजक खेड़ापति परिवार के पंडित नरेश शास्त्री, पंडित संजय शास्त्री, पंडित भूपेन्द्र शास्त्री, पंडित उमेश शास्त्री ने सभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
बैठक में पंडित ओमकार शर्मा, मुकेश राय, राजेन्द्र गुप्ता, दीनाशरण श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, नीरज नेमा, स्वतंत्र राय, स्वतंत्र नेमा, मुन्नालाल शर्मा, तुलसीराम यादव, डॉ. टीआर साहू, प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, प्रभात बाजपेई, बल्लू अग्रवाल, टिंकू चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button