परम रैकवार बने कहार महासभा के जिलाध्यक्ष

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कहार महासंघ कोर कमेटी की अनुशंसा पर बेगमगंज केवट समाज समिति के अध्यक्ष परम रैकवार को पदौन्नति देते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा रायसेन जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया है ।
केवट समाज समिति के मीडिया प्रभारी शानू रैकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि परम रैकवार समाजसेवा में रुचि रखते हैं पिछले कई साल से वो समाज के उत्थान एवं उसकी बेहतरी के लिए सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा लेने के लिए प्रेरित करने के साथ सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।आशा करते हैं कि वो कहार महासंघ के सोच उद्देश्य व सिद्धांतों व समाज सेवा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोगी बनेंगे । ओर समता मूलक समाज के निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका निर्णायक होगी। जिलाध्यक्ष बनने पर परम रैकवार को नगर व ग्रामीण एवं जिले भर के समाज के लोगो द्वारा बधाई एंव शुभकामनाएं दी गई।



