धार्मिकमध्य प्रदेश
संस्कार वैली स्कूल में मनाया गया गरबा महोत्सव
सिलवानी । नगर में अग्रणी शैक्षणिक संस्था दा संस्कार वैली स्कूल सिलवानी में गरबा महोत्सव मनाया गया। जिसमें सभी नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें स्कूल संचालक एवं समस्त शिक्षक शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ सम्मिलित रहा । नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा गरबा की सुंदर प्रस्तुति दी गई है सभी बच्चों ने गरबा नृत्य किया । संचालक द्वारा बच्चों को दशहरा एवं नवरात्रि के महत्व को बताया गया जिसमें समस्त बच्चों ने डीजे की धुन पर गरबा नृत्य किया एवं समस्त शिक्षक शिक्षकों ने बच्चों का प्रोत्साहन किया जिससे कि आगे चलकर और भी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर बच्चे भाग ले।


