बाप बेटे के दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने नाटकीय अंदाज में किया आत्मसमर्पण

पुलिस आज करेगी बड़ा खुलासा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । एमपी के बहुचर्चित जबलपुर दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी मुकुल सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी ने देर रात सिविल लाइन थाने में जाकर आत्मसमर्पण किया है। मुकुल ने रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा और बेटे तनिष्क की हत्या करना स्वीकार किया है।
बता दें कि तीन दिन पहले नाबालिग बेटी को हरिद्वार से हिरासत में लिया था। नाबालिग प्रेमिका को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद प्रेमी मुकुलसिंह ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। मुकूलसिंह 75 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। दोनों फरार आरोपी ने हरिद्वार में डेरा डाल रखा था। प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद मुकुलसिंह खुद को नहीं रोक पाया। मुकूलसिंह 75 दिनों तक पुलिस को चकमा देता रहा। बाप बेटे की हत्या के बाद 15 मार्च को दोनों फरार हुए थे।
घटना जबलपुर सिविल लाइन थाना अंतर्गत मिलेनियम कॉलोनी की है। आरोपी मुकुल ने लड़की के बाप और भाई की घर में घुसकर हत्या की थी। हत्या के बाद से ही आरोपी मुकुलसिंह फरार चल रहा था। मुकुलसिंह की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर पुलिस नेपाल तक पहुंची था। अब तक दोनों 10 से ज्यादा ठिकाने बदल चुके थे। नागपुर, पुणे, मुंबई, विशाखापट्टनम, बैंगलोर, शिलांग, अमृतसर, हरिद्वार में फरारी काट चुके है।
घटना क्रम की पूरी खबर पढ़ने के लिए किल्क करें



