क्राइम
युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले तेजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम अमतारा मंगलवार की रात्रि में घर पास बाबुल के पेड़ से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी तेजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार तेजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम अमतारा में एक युवक ने बाबुल के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जानकारी मिलते ही मौके पर तेजगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के अनुसार बताया गया कि मृतक बहादुर सिंह लोधी पिता रुप सिंह लोधी उम्र 23 ग्राम पंचायत गूढ़ा गांव अमतारा के निवासी हैं । तेजगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच कर रही है।



