खेल ग्राउंड पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
सिलवानी । मंगलवार को सिलवानी तहसील के ग्राम भोडिया के खिलाड़ी और युवाओ ने शासकीय रकबा जो कि वर्तमान में खेल मैदान के रूप में ग्रामीणों द्वारा उपयोग किया जा रहा है जिस पट कतिपय लोगो द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाए जा रहे है । खिलाड़ी और ग्रामीणों ने उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण रोकने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम भोडिया में शासकीय जगह जो कि खसरा क्रमांक 30 शासकीय भूमि है एवं उक्त भूमि जो कि ग्राम सभी लोग खेल ग्रांउड के लिए उपयोग करते है एवं उसी से लगकर मुक्तिधाम की भूमि है उक्त भूमि से लगे हुए मकान एंव टपरा डालकर व उसी भूमि से लगकर भूमि स्वामीयों द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा किया जा रहा है। जिसे रोकने पर उक्त व्यक्ति जो कि लडने एंव मरने एंव मारने को तैयार है जिसकी जांच करवाकर भूमि से अतिक्रमण हटवाया जावे एंव शासकीय गोहा का सीमांकन करवाकर उक्त भूमि पर से अतिक्रमण हटवाया जावे।
उक्त भूमि पर अतिक्रमण हटवाए जाने हेतु एंव अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाने की तत्काल कार्यवाही की जाकर पटवारी को निर्देषित किया जावे एंव तत्काल कार्यवाही की जावे कृपा होगी।
इस अवसर पर उपसरपंच जितेन्द्र साहू, सत्यम साहू, रमन लोधी, अभिषेक, शैलेन्द्र अहिवार, बसंत लोधी, भारत मेहरा, रवि मेहरा, अरविन्द विश्वकर्मा, अंकित लोधी, रकेश लोधी, माखन बंसकार आदि उपस्थित रहे।



