मध्य प्रदेश

शिवाजी ग्रुप की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. देवेंद्र चौधरी बने अध्यक्ष

सिलवानी। शिवाजी ग्रुप की गुरुवार रात्रि को शिवाजी नगर में आयोजित बैठक में संगठन की पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से डॉ. देवेंद्र चौधरी को ग्रुप का नया अध्यक्ष चुना गया।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समिति के सदस्यों ने डॉ. देवेन्द्र चौधरी का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि डॉ. चौधरी के नेतृत्व में ग्रुप नई ऊंचाइयों को छुएगा और सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इस दौरान दिनेश चौरसिया, महेंद्र यादव, रिंकू श्रीवास्तव, शुभम साहू, मुकेश साहू, पवन चौरसिया, प्रदीप रैकवार, अनिल राजौरिया, नितिन चौरसिया, सुधीर साहू, रमेश चौरसिया, आकाश चौरसिया, आयुष साहू, श्रेयांश चौरसिया, शिवम सोनी, भगवत राय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button