मध्य प्रदेश

पेट्रोल पम्प पर नहीं मिलती हवा और पानी की सुविधा, टॉयलेट में भी गंदगी

सिलवानी। नगर में पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को हवा, पानी एवं शौचालय दिए जाने की शर्त पर लाइसेंस जारी किया जाता है, लेकिन मनमाने तरीके से उक्त सुविधाएं देना तो दूर कभी वाहनों मे हवा भरने की सुविधा ही खराब है तो कभी वाटर कूलर गड़बड़ रहता है। वहीं तमाम पेट्रोल पंपों के शौचालयों में ताला, कही गंदगी की भरमार है।
राजमार्ग 44 पर बेगवा के पास दीपा सेल्स एजेंसी नाम से संचालित पेट्रोल पंप पर जन सुविधाएं नहीं है। अग्नि शमन यंत्रों का रख रखाब नहीं है।
इस संबंध में यदि उपभोक्ता द्वारा पेट्रोल पंप के मैनेजर या पंप संचालक से कहा जाता है तो वह कोई सकारात्मक जबाब नहीं देते।
इतना ही नहीं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी कई बार औचक निरीक्षण करने के बाद महज औपचारिक तौर पर रस्म अदायगी करते हैं और पंप मालिकों से मोटी रकम लेकर सभी सुविधाओं का प्रमाणीकरण कर चले जाते हैं। जनचर्चा के मुताबिक कई उपभोक्ताओं ने तो यहां तक बताया यदि सुविधाओं की बात कही जाती है तो पंप पर कार्यरत कर्मचारी विवाद करने पर उतर आते हैं। कारण यह है कि हवा के लिए बनाए गए शेड पर यदि दोपहिया वाहन या चार पहिया वाहन खड़ा किया जाए तो बिना कारण के ही मशीन खराब होने का नाटक किया जाता है। इसी तरह पेट्रोल पंपों में लगे वाटर कूलर बंद रहते है, पंप पर पेयजल की सुविधा न मिलना समझ से परे है। कई बार उपभोक्ताओं ने शौचालय एवं बाथरूम के संबंध में बातचीत की तो यह कहा जाता है कि गंदा हो जाता है। पंप संचालकों द्वारा आम उपभोक्ताओं को जिन सुविधाओं का लाभ दिया जाना चाहिए, यह क्यों नहीं दिया जा रहा है।
इस संबंध में सौरभ मिश्रा, प्रभारी एसडीएम सिलवानी का कहना है कि जेएसओ और कंपनी वालों को निर्देशित किया जाएगा, जो नियम है मूलभूत सुविधाएं पेट्रोल पंपों पर बिल्कुल होना चाहिए। फूड इंस्पेक्टर को भेजकर जांच करा लेता हूं, सामान्य तौर पर कुछ जांचे वो करते हैं।

Related Articles

Back to top button