मध्य प्रदेश
डॉ. वात्सल्य राय का जीएमसी नागपुर में चयन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला अस्पताल में सिविल सर्जन व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश राय एवं नेत्र सर्जन डॉ. सुधा राय के सुपुत्र डॉ. वात्सल्य राय का ऑल इंडिया नीट एग्जाम में रैंक के आधार पर जीएमसी नागपुर में एमएस जनरल सर्जरी हेतु चयन हुआ है। जिस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए डॉ. प्रहलाद पटैल, डॉ. सुदेश जैन, डॉ. पीताम्बर बुधवानी, डॉ संजीव सिंघई, डॉ. दिवाकर पटेल सहित समस्त जिला अस्पताल स्टाफ व परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।



