मध्य प्रदेश

समूह की ड्रोन दीदी को मिला दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष आमंत्रण

सिलवानी । 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर होने वाले समारोह में दिल्ली के लाल परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ड्रोन दीदी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित होने वाले स्व-सहायता समूह में से विकासखंड सिलवानी की ग्राम पंचायत धनगवां ग्राम भानपुर की लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की प्रशिक्षित ड्रोन दीदी वंदना केवट को स्वंतत्रता दिवस समारोह में 2024 में विशेष अतिथि के रूप में लालकिला नईदिल्ली के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है जिसकी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदौरिया के द्वारा ड्रोन दीदी वंदना केवट का उत्साह वर्धन के साथ जिले का नाम रोशन करने के लिए विशेष रूप से उनको बधाई और शुभकामनाऐं प्रदान करने के लिए जिला पंचायत कार्यालय बुलाया गया और इस विशेष अवसर की प्राप्ति होने पर उनके द्वारा समूह के माध्यम से जो कार्य किये जा रहे हैं उनकी सराहना भी की गई। ज्ञात हो कि वंदना केवट के द्वारा नमो ड्रोन योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने और ड्रोन के माध्यम से किसानों को खेती के लाख लाभ के लिए दबाई का छिड़काव करने के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने में पहल लगातार की जा रही है वंदना केवट ने समूह से जुड़कर नमो ड्रोन योजना से आर्थिक एवं सामाजिक सशक्त होंने और आत्मनिर्भर की दिशा में कार्य किया गया। और प्रधानमंत्री नमों ड्रोन योजना के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत रायसेन का आभार भी ड्रोन दीदी ने माना वहीं ड्रोन दीदी को स्वंतत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली में चयन होने एवं विशेष आमंत्रित पत्र प्राप्त होने पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक एम. राजा के द्वारा वंदना केवट को बधाई और शुभकामनाऐं प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button