मध्य प्रदेश

दमोह में हुई मूसलाधार बारिश से लोगों का घर में भरा पानी घरों में रहने मजबूर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह शहर सहित आसपास स्थानों में हुई मूसलाधार बारिश से लोगों का घरों में रहना मजबूर हुआ और अत्यधिक बारिश होने से घरों में 10-10 फुट पानी भर जाने से लोग परेशान हुए. सुबह सीएसपी अभिषेक तिवारी, टी आई कोतवाली आनंदसिंह ठाकुर, एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार मोहित जैन, के अलावा जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सहयोग करने में जुटा हुआ है, एसडीआरएफ की टीम में भी लगातार अत्यधिक पानी भारी होने के वाले इलाके में जाकर बच्चों और लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है. इस तरह की एसडीआरएफ दमोह द्वारा यह तस्वीर वीडियो सामने आ रही है. जिसे देखा जा सकता है कि आखिर इतनी मूसलाधार बारिश में क्या हो गया, अगर इससे अत्यधिक और बारिश हुई तो कुल मिलाकर बाढ़ जैसे हालात बन ही जाएंगे. इस कारण से दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक सोमवंशी लगातार फोकस बनाए हुए हैं, निगरानी किए हुए हैं. जिससे लोगों को समस्या आने से बचाया जाए।

दमोह जिले में अभी तक 357.9 मि.मी. वर्षा दर्ज
दमोह जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 357.9 मि.मी. अर्थात 14 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो अभी तक गत वर्ष से 36.8 मि.मी. अर्थात 1.4 इंच अधिक है। इसी अवधि में गत वर्ष 321.1 मि.मी. अर्थात 12.6 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा दमोह में 558 मि.मी. दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख अधीक्षक ने बताया अभी तक जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 558 मि.मी., हटा 385.4 मि.मी.जबेरा में 184 मि.मी. पथरिया 496 मि.मी., तेन्दूखेड़ा 146.3 मि.मी, बटियागढ़ 294 मि.मी. तथा पटेरा में 442 मि.मी., वर्षा दर्ज की गई है।
दैनिक वर्षा के तहत जिले में 49 मि.मी. अर्थात 1.9 इंच वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान वर्षामापी केन्द्र दमोह में 190 मि.मी., हटा में 11.6 मि.मी., जबेरा में 10 मि.मी., पथरिया में 80 मि.मी., तेन्दूखेड़ा में 22.6 मि.मी. बटियागढ़ में 2 मि.मी. तथा पटेरा में 27 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मि.मी. है।

Related Articles

Back to top button