शिक्षा मंत्री ने अपने ही विभाग की पोल खोली, किराए के शिक्षक
मंत्री बोले 500 शिक्षकों का पता है जो अपने बदले 10 से 15 हजार के दूसरे शिक्षक रखे हुए है। मेरे जिले में ही 100 शिक्षक ऐसे है।
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के बरेली में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल विहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अटल शिक्षा रत्न एवं शिक्षा महाकुंभ का आयोजन शिक्षक सन्दर्भ समूह मप्र द्वारा किये गए आयोजन में पहुचे स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह साथ ही प्रदेश कर्मचारी संघ अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव दामोदर जैन मौजूद रहे पूरे प्रदेश से आये शिक्षकों ने विभागीय मंत्री के सामने रखी अपनी मागे ओर बताई समस्याये स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप ने बड़ी साफगोई से अपने उद्बोधन में शिक्षकों की कमी सहित उनकी समस्याये भी बताई प्रदेश से आये शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया ।
अटल विहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी पर आयोजित हुए शिक्षा महाकुंभ में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप ने कहा हमे आपकी समस्याये पता है पर आपको भी अपनी चीजे सुधारने की जरूरत है आये दिन स्कूल की खबरे पेपर में आती रहती है। मुझे खुद को ऐसे 500 शिक्षकों का पता है जो अपने बदले 10 15 हजार के दूसरे शिक्षक रखे हुए है। मेरे जिले में ही 100 शिक्षक ऐसे है हालांकि इन पर कार्यवाही के नाम पर बचते नजर आए मंत्री एक ओर उदाहरण शिक्षा मंत्री ने दिया उन्होंने बताया मेरी सुरक्षा में लगा गार्ड की पेमेंट महज 32 से 34 हजार रुपये है ड्यूटी 24 घण्टे साल भर मंत्री जी ने सिपाही का उदाहरण देते हुए शिक्षकों को जताया सिपाही 32 से 34 हजार में काम कर रहा है और आप 80 हजार लेक्ड भी उतना काम नही कर पा रहे फिर क्या बजह है कि प्रदेश में निजी स्कूल फल फूल रहे है। महज 28 से 30 लाख बच्चे ही निजी स्कूलों में पढ़ते है लेकिन आपके कंधों पर लगभग 90 लाख बच्चों की जिम्मेदारी है नई शिक्षा नीति छात्रों को अच्छी शिक्षा देने की ओर एक कदम है।



