भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई गई निषाद राज जयंती

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बढ़ाया समाज का मान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया उमरियापान । भगवान श्री राम सखा भगवान गुहा राज निषाद राज जी की जयंती के पावन अवसर पर उमरियापान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्य रूप से सम्मिलित होकर समाज जनों का उत्साहवर्धन किया ।
*भक्ति और उत्साह का संगम*
निषाद राज जयंती की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम उमरियापान स्थित पुरैनहा हनुमान मंदिर से शुरू हुआ । दोपहर 2 बजे से निकली इस शोभायात्रा में निषाद, जलवंशी बर्मन, मांझी, ढीमर, केवट, कश्यप, रैकवार और कहार समाज सहित समस्त सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ।
*विधायक जी का आत्मीय स्वागत*
शोभायात्रा के दौरान विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा स्वागत किया गया । विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने भगवान निषाद राज के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की । उन्होंने अपने संबोधन में निषाद राज और भगवान श्री राम की अटूट मित्रता और उनके आदर्शों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया।
शोभायात्रा के दौरान जय निषाद राज और जय श्री राम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा । अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा के उपरांत विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह बड़ी माई मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर महा आरती में सम्मिलित होकर मातारानी से क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की । इसके बाद विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह बालाजी हनुमान मंदिर प्रांगण में महाकाली की महा आरती में शामिल होकर क्षेत्र के विकास, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की । इस दौरान उमरियापान मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।


