नर्मदा महोत्सव जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति के संवाहक – पर्यटन राज्य मंत्री लोधी

संस्कारित रूप से आगे बढ़ायेंगे नर्मदा महोत्सव – लोक निर्माण मंत्री सिंह
नर्मदा महोत्सव की शानदार शुरूआत प्रख्यात पार्श्व गायिका मालिनी अवस्थी का गायन रहा प्रमुख आकर्षण
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । संगमरमरी चट्टानों के बीच माँ नर्मदा की अथाह जलराशि को समेटे भेड़ाघाट में दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ। सुर-ताल और रास-रंग से सजी नर्मदा महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण प्रख्यात पार्श्व गायिका मालिनी अवस्थी का कर्णप्रिय गायन रहा। धुआंधार जलप्रपात की वजह से विश्व के पर्यटन मानचित्र पर खास पहचान बना चुके भेड़ाघाट में शरद पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा महोत्सव के आयोजन का यह लगातार इक्कीसवाँ वर्ष है। महोत्सव का शुभारंभ परम्परा के मुताबिक जीवनदायनी माँ नर्मदा के पूजन से हुआ श्वेत धवल संगमरमरी चट्टानों के बीच माँ नर्मदा की अथाह जलराशि को समेटे भेड़ाघाट में दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का आज शानदार शुभारंभ हुआ। सुर-ताल और रास-रंग से सजी नर्मदा महोत्सव के पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण प्रख्यात पार्श्व गायिका मालिनी अवस्थी का सुमधुर गायन रहा। धुआंधार जलप्रपात की वजह से विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अपनी खास पहचान बना चुके भेड़ाघाट में शरद पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा महोत्सव के आयोजन का यह लगातार 21 वां वर्ष है। महोत्सव का शुभारंभ परम्परा के मुताबिक जीवन दायिनी माँ नर्मदा की पूजा अर्चना से हुआ।



