आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर के आदेश अनुसार कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे एवं सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पाण्डेय के निर्देशानुसार तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुदीप तोमर व सरिता चंदेल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बेगमगंज रविन्द्र अहिरवार द्वारा मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा व निर्माण, संग्रहण, कब्जा व परिवहन के विरुध्द ग्राम खैरी, मरेठी, चंदपुरा, परासिया, प्रतापगढ, ककरूआ, जसरथी, कीरतपुर, महुआ खेड़ा, बडगवां, कोकलपुर में छापामार कार्यवाई कर कुल 08 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए आज की कार्यवाही में जप्त मदिरा देशी मदिरा मसाला एवं प्लेन 65 पाव, अंग्रेज़ी गोवा व्हिस्की कुल 28 पाव, 25 लीटर कच्ची एवं 750 किग्रा महुआ लाहन का बाज़ार मूल्य रु करीबन 90, हजार रू आंकलित किया गया l आज की कार्रवाई में कुल आठ प्रकरणों में चार आरोपी राजेश अहिरवार , भूरा अहिरवार, हेमराज ठाकुर, बृजेश ठाकुर मौके पर गिरफ्तार कर प्रकरण कायम किया l 4 प्रकरण अज्ञात के विरुद्ध कायम किए जिनकी तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम खान , एवं नगर सैनिको अजय राजपूत, कमलेश शर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा l
आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बेगमगंज रविन्द्र अहिरवार का कहना है कि क्षेत्र में निरंतर भ्रमण गश्त कार्य जारी है अवैध मदिरा के विरुद्ध सतत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



