मध्य प्रदेश
विद्यार्थियों को गीता के श्लोकों और उनके वैज्ञानिक अर्थों को समझाया

शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में गीता महोत्सव का आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन व परिपालन में गीता महोत्सव के तहत शुक्रवार को गीता पर आधारित व्याख्यान प्रस्तुत किये गए। इस दौरान डॉ दीपिका जैन ने गीता ग्रन्थ की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ अभिलाषा चौरसिया ने गीता ग्रन्थ के आध्यात्मिक और दार्शनिक सिद्धांतों से परिचित कराया व उनके ज्ञान और आत्मविश्वास एवं कर्मयोग, भक्तियोग , ज्ञानयोग के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया व गीता पर आधारित गीता के श्लोकों और उनके अर्थों को समझाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति रही।



