मध्य प्रदेश

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को दी शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश, बोले मतदान करने का हम सबको है अधिकार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नगर पालिका परिषद ,जिला प्रशासन की तरफ से आकर्षनम संस्था भोपाल के युवा कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान जागरूकता का संदेश आमजनों को दिया। यह नुक्कड़ नाटक इंडियन चौराहे, न्यू मार्केट तिपट्टा बाजार, दुर्गा चौक पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में प्रस्तुति दी गई।संस्था के युवा कलाकार बोले आम जनता को मताधिकार का अधिकार है।लोकतंत्र बनाने के लिए अपने मत का शत प्रतिशत प्रयोग जरूर करें।किसी के बहकावे में मत आना सुनलो वोट डालने जरूर है जाना।आकर्षणम कल्याण समिति भोपाल के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।युवा कलाकारों में विकास जोठे, पुरुषोत्तम अमन, जागृति ज्योति पांडे हरिसेवक शिव कटारिया ।निर्देशन हरिसेवक ने किया।दर्शकों ने इस नुक्कड़ नाटक की और कलाकारों की अभिनय की जमकर तारीफ की,। नपा परिषद रायसेन की ओर से इंजीनियर रश्मि सिंह, राजेश कांक र स्वच्छता निरीक्षक शशि कांत मोहड़े,राजेन्द्र यादव संजय यादव, राकेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button