सब पोस्टमास्टर का किया विदाई सम्मान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज के पोस्ट ऑफिस में पदस्थ महेंद्रसिंह ठाकुर, प्रभारी सब पोस्ट मास्टर का स्थानांतरण बाड़ी (रायसेन) में हो जाने पर बेगमगंज के अभिकर्ता प्रतिनिधियों ने सम्मान/विदाई कार्यक्रम रखा, जिसमें आपको शाल -श्रीफल और उपहार देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि आपने इस डाकघर में पिछले 10 वर्षों से एक बीपीएम से लेकर प्रभारी सब पोस्टमास्टर तक सेवाएं दी हैं। यहां पर सदैव कम स्टाफ होने के बावजूद भी आपने बहुत ही कर्मठ, नियमितता, ईमानदारी और उत्तम व्यवहार से कार्य किया है। अभिकर्ता प्रतिनिधियों में कौशर खान, राजेश साहू, प्रकाश राजपूत, मोहनलाल कुशवाहा, गोवर्धन साहू, इरफान अली, दिनेश साहू के अलावा पोस्ट ऑफिस के वर्कर जीवनसिंह गौर, प्रदीप साहू, रामजी गौंड़ आदि उपस्थित रहे। सभी ने आपके उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभी ने आशा रखी कि आप अगला प्रमोशन लेकर बेगमगंज में पुनः सेवायें देने अवश्य आए।



