कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश
आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान के रोपा लगा रहे किसान की मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । आकाशीय बिजली गिरने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, आज भी दमोह जिले के थाना नोहटा अंतर्गत बनवार चौकी के समीप ग्राम शाला पटी में स्वयं के खेत में धान के रौपा लगा रहे किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी, जिसे परिजन इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत ईसीजी करा मृत घोषित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक लोकेंद्र पिता परमसिंह लोधी उम्र 23 वर्ष निवासी शाला पटी की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।



