कृषिमध्य प्रदेश
राजराजेश्वरी बेयर हाउस पठा में तोल कांटे की पूजन के धान खरीदी प्रारंभ
सिलवानी । शनिवार को राजराजेश्वरी बेयर हाउस पठा पोड़ी के धान खरीदी केंद्र के तोल कांटे की पूजन की गई। पूजन के साथ ही किसानों द्वारा दिए गए नंबर के हिसाब से धान की खरीदी प्रारंभ की गई।
कार्यक्रम में सिलवानी पूर्व के मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी द्वारा कांटे की पूजन की गई। इस अवसर पर जनपद सदस्य मोहनमुरारी रघुवंशी, रमेश पटेल, मयंक पटेल, मनमोहन शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसवंत पटेल, दिनेश पटेल, कृष्ण कुमार रघुवंशी, नवनीत पटेल, संतोष पटेल, मुकेश राय, प्रबंधक प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



