कृषि

एक महीने से किसान डीएपी खाद परेशान नहीं मिल रहा खाद

किसानों को जबरन ₹600 की नैनो डीएपी की एक बोतल दी जाती है जब खाद की दो बोरी मिलती है
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले क्षेत्रीय किसान एक माह से किसान लाइनों में लग रहा है सुबह आता है रात को घर पहुंचता है। जबेरा के खाद वितरण केंद्र डबल लाक पहुंचकर किसानों को होने वाली समस्या के बारे में जानकारी जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने ली। किसानों ने बताया हम लोग सुबह से आते हैं देर रात तक खाद मिल पाता है किशन पवन राय ने बताया मैं 3 दिन से आ रहा हूं खाद नहीं मिल रहा है इसी प्रकार सिमरी गांव के मुन्ना सिंह ने बताया है कि मुझे कल कल से खाद नहीं मिल पा रहा लंबी लंबी लाइन लगती हैं क्योंकि पूरे ब्लॉक में एक ही जगह खाद वितरण हो रहा है जबकि शासन को सहकारी समितियां के माध्यम से खाद वितरण करवाना चाहिए जिससे दूर-दूर से किसानों को परेशान ना होना पड़े। 1 महीने से किसान परेशान है और किसानों के साथ एक और नाइंसाफी की जा रही है किसानों को नैनो डीएपी की एक बोतल जिसकी कीमत ₹600 होती है अनिवार्य रूप से दी जाती है अगर नैनो डीएपी की बोतल नहीं लेंगे तो किसानों को डीएपी नहीं दिया जाएगा। ऐसा सरासर किसानों के साथ अन्याय हो रहा है शोषण हो रहा है। स्वतंत्रता के अधिकार का हनन है।

Related Articles

Back to top button