सहकारिता को बढ़ावा देने किसान सम्मेलन, किसानों को बताया योजनाओं के लाभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित ढीमरखेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता किसान सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित किसानों ने बिना सहकार नहीं उद्धार, जय हिन्द, जय भारत एवं भारत माता की जय जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकालकर सहकारिता के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति कविता पंकज राय ने अपने संबोधन में बताया कि रामपुर के परासी में डबल लॉक गोदाम निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा । इससे किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी । उन्होंने क्षेत्र में वेयरहाउस निर्माण एवं बंद पड़ी सिंचाई योजनाओं को भी जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील ने किसानों को सहकारिता के महत्व एवं उसके माध्यम से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं विशिष्ट अतिथि सतीश ज्योतिषी ने सहकारी संस्थाओं से किसानों को मिलने वाले लाभों को सरल भाषा में समझाया। मंच संचालन अंकेक्षण अधिकारी विजय मिश्रा जबकि अंत में आभार प्रदर्शन प्रशासक बेबीनैना मेहरा ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, नरेंद्र त्रिपाठी , जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, विजय दुबे, सरपंच अनिल सिंह बागरी, राजा चौरसिया, बसंत चौरसिया, बसंत मिश्रा, प्रमोद गौतम, पारस पटेल, रमन शुक्ला, दीपू बैरागी, शंकर तिवारी, राममिलन झारिया, ब्रजेश पटेल, रतन यादव, संदीप सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सहकारिता विभाग एवं बी-पैक्स ढीमरखेड़ा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक गीतेश मेहरा, अनीता कोल, आयुष गुप्ता, उप अंकेक्षक पूजा विश्वकर्मा, रामचंद्र अहिरवार, नितिन जैन, समिति प्रबंधक रवि तिवारी, सहायक समिति प्रबंधक संजय पांडेय, शाखा प्रबंधक शिवस्वरूप शुक्ला, सहित विक्रेताओं एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों का सहयोग सराहनीय रहा । यह सम्मेलन सहकारिता के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने किया गया।



