लोकसभा चुनाव की लागू आदर्श आचार संहिता आज से समाप्त, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने देश में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता आज से समाप्त हो गई है। चुनाव आयोग ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इस वर्ष देश में सबसे लंबे लंबे समय तक आदर्श संहिता लागू रही।
लोकसभा चुनाव के चलते लागू आदर्श आचार संहिता गुरुवार से समाप्त हो गई है। इसके साथ ही जनसुनवाई शुरू होने के साथ ही कई प्रतिबंध हट जाएंगे। लोकसभा चुनाव के परिणाम देश भर में सामने आ गए है। लोकतंत्र का महापर्व का कार्यक्रम पूरा हो गया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता 82 दिनों बाद हट गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कलेक्ट्रेक्ट में आम जनता की शिकायत सुनने के लिए जनसुनवाई शुरू हो जाएगी। शहर से धारा 144 हटा दी गई। विवाह समारोह समेत अन्य कार्यक्रम के लिए बैंड बाजा के लिए एसडीएम से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।




