कृषि

समर्थन मूल्य पर सोयाबीन, धान बिक्री का पंजीयन कराए किसान

ब्यूरो चीफ शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर सोयाबीन एवं धान की खरीदी की जाना है । जिसको लेकर सरकारी संस्थाओं द्वारा पंजीयन का कार्य चल रहा है।
इस संबंध में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक बिहारी विश्वकर्मा ने बताया कि समितियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को सूचित करें कि वह समर्थन मूल्य पर सोयाबीन बिक्री का पंजीयन सुनेहरा समिति एवं धान का पंजीयन सुमेर सोसायटी में करा लें अभी पंजीकरण हो रहा है तो समयावधि में पंजीकरण करा लें।
किसानों से अपील की है कि अपना सोयाबीन एवं धान बेचने के लिए अपने-अपने पंजीयन समय पर आवश्यक रूप करा लें क्योंकि सोयाबीन का पंजीयन 25 अक्टूबर एवं धान का 4 अक्टूबर तक किया जाएगा । इसके लिए गांव गांव मुनादी भी कराई जा रही है ताकि कोई भी किसान पंजीकरण कराने से वंचित न रह जाए ।

Related Articles

Back to top button