मध्य प्रदेश

कुशवाहा समाज दमोह की बैठक मुश्कि बाबा मंदिर में संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले गुरूवार कुशवाहा समाज संगठन जिला दमोह की बैठक लव कुश जन्मोत्सव के संबंध में आयोजित की गई, जिसमें कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष ईश्वर दास कुशवाहा, जिला सचिव डालचंद कुशवाहा, युवा अध्यक्ष गोपाल कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, आदि समाज के वरिष्ठ एवं युवाओं की उपस्थिति रहीं। बैठक में शिवशंकर कुशवाहा के द्वारा सभी पदाधिकारियों को सभी ग्रामीण क्षेत्रो में आमंत्रण पत्र पहुंच सकें इसकी जिम्मेदारी के साथ अपने सुझाव दिए गए, बैठक में भगवान लवकुश जी शोभायात्रा की तैयारियों के सबंध में सचिव डालचंद विस्तृत विषय वार जानकारी दी गई, जिला अध्यक्ष ईश्वर दास कुशवाहा के द्वारा सर्वसमाज के जिला अध्यक्ष एवं उनकी सहभागिता से लव कुश भगवान की जयंती में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित कर सकें इसका सुझाव रख सभी को तैयारी से संबंधित सुझाव दिशा निर्देश दिए गए,
गोपाल कुशवाहा युवा अध्यक्ष एवं राघवेंद्र कुशवाहा पूर्व युवा अध्यक्ष ने जानकरी देते हुये बताया कि 10 अगस्त 2025 को भव्य शोभायात्रा के साथ मंचीय कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का होगा समापन होगा। सभी युवाओ से कुशवाहा समाज से अपिल की है कि सभी बढ़ चढ़कर लवकुश जयंती समारोह में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करें।।
बैठक में ग्राम भदोली से द्वारका पटेल, चूरामान कुशवाहा, आनु से महेंद्र कुशवाहा, खेरी से लीलाधर कुशवाहा, शैलेन्द्र कुशवाहा, चेतराम कुशवाहा पूर्व पार्षद, गवारी से कमलेश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, प्रताप कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा,महेंद्र कुशवाहा, मुनाई कुशवाहा, खेमचंद कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, तुलसी कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा आदि कुशवाहा समाज की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button