मध्य प्रदेश

जंगल मवेशी लेकर गया किसान संदिग्ध अवस्था में मिला मृत, फैली सनसनी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील के पिपलिया ताल्लुक चोका गांव में एक किसान अपने मवेशियों को चराने के लिए मरखंडी गांव के जंगल में गया था जहां पर उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई सूचना पर परिजन उसे निजी वाहन से अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया मृतक के माथे और शरीर पर छाले फूटने जैसी बारीक झिल्ली अलग नजर आने से लोगों को शक हो रहा है कि किसी कीड़े द्वारा काट लिया गया है।
‌ आपको बता दें कि पिपलिया ताल्लुक चौका गांव निवासी 40 वर्षीय गोविंद घोसी सुबह के समय जंगल में अपने मवेशियों को चराने लेकर गए थे उनके बेटे सोनू घोसी को दोपहर में सूचना मिली उसके पिता जंगल में डले हुए हैं तब वह परिजनो के साथ वहां पर पहुंचा और निजी वाहन से अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है और शव का पीएम कर कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button