वार्षिक कैलेंडर विमोचन सहित तहसील आजीवन सदस्य सम्मेलन एवं बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। 1सिहोरा नगर में वैश्य महासम्मेलन इकाई द्वारा वार्षिक कैलेंडर का विमोचन एवं तहसील आजीवन सदस्यो का सम्मेलन मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को शुभम् पैलेस में आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संदेश जैन, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पदम मोदी, विशिष्ट अतिथि संभाग अध्यक्ष संजय साहू, संभाग महामंत्री विमल जैन, संभाग कोषाध्यक्ष विजय पाल, संभाग महिला महामंत्री आभा साहू, जिला महिला प्रभारी कृष्णा सरावगी, वरिष्ठ अंजना सराफ, गोविन्द गुप्ता, तहसील अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष दीपक पहरिया, महिला नगर अध्यक्ष सारिका साहू, अध्यक्ष युवा कल्पित सिंघई के आथित्य में किया गया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां लक्ष्मी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वैश्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वैश्य समाज से जुड़े संगठन एवं सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अध्यक्षों का सम्मान भी इस दौरान किया गया।
चौरसिया समाज अध्यक्ष रज्जन चौरसिया, जैन समाज अध्यक्ष मनोज जैन, साहू समाज अध्यक्ष सुनील साहू, गहोई समाज अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सुधीर जैन, दीपक पहारिया अनुपम सराफ, अमोल चौरसिया, आकाश ब्रजपुरिया, सुधीर नोग्राहिया, अनिल कनकने एवं नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अनंत नोग्राहिया सतीश पटेल, पवन गुप्ता आदि सामननिया जनो का सम्मान किया गया।
अतिथियो दुवारा नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन भी किया गया ।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री विनय जैन द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री महिला श्रीमती साधना साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनाली साहू, संगीता सिंघई, अतुल नोग्राहिया, उमाशंकर गुप्ता, श्रद्धा सोनी, स्नेहलता साहू, पूनम साहू, रीता नोग्राहिया, आभा सरावगी, निलेश गुप्ता, संतु खरया, अनिल कनकने, किरण जैन, डॉ वंदना साहू, सुनीता गुप्ता, रमा सरावगी, रश्मि सराफ, निशा जैन, रूचि साहू, आदर्श अग्रवाल, मनीषा मोदी, ज्योति जैन आदि का सहयोग रहा।



