धार्मिकमध्य प्रदेशराजनीति

सिंगपुरी उचेरा में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत

सिलवानी । ग्राम पंचायत सिंगपुरी उचेरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
कथा व्यास पंडित रेवा शंकर शास्त्री महाराज (मवई वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण एवं रसपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए।
पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत कथा स्थल पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने कथा व्यास पंडित रेवाशंकर शास्त्री महाराज को तिलक, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूर्व मंत्री के साथ भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी, प्रतापगढ़ क्षेत्र भाजपा मंडल पप्पू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर बालमुकुंद यादव (बाबूजी) एवं महेंद्र पाल यादव (सरपंच प्रतिनिधि) के तत्वावधान में किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button