कृषिमध्य प्रदेश
3 एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल में लगी आग
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। साईंखेड़ा नगर के वार्ड नंबर 15 ग्राम बरहठा के कृषक राजेंद्र सिंह लोधी पिता हरनाम लोधी के खेत में करीब 3 एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का गन्ना बर्बाद हो गया ,और पूरी फसल जलकर खाक हो गई । यह घटना 23 फरवरी 2022 के करीब 4:30 बजे की है जिसकी सूचना पुलिस थाना साईंखेड़ा को दे दी गई है बाद में नगर परिषद साईंखेड़ा की फायर बिग्रेड ने आकर आग पर काबू किया, ज्ञात हो कि कृषक राजेंद्र कुमार के पास मात्र गुजारे के लिए यही 3 एकड़ खेत में गन्ना की फसल थी वह भी बर्बाद हो चुकी है। कृषक ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।



