जिला साहू समाज की बैठक 27 फरवरी को बम्होरी में

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
बम्होरी। जिला साहू समाज समिति रायसेन के एक आवश्यक विशेष बैठक का आयोजन 27 फरवरी रविवार को क़स्बा बम्होरी में आयोजित होगी । बैठक में वर्ष 2022 के नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन पर विचार विमर्श किया जाएगा एवं दो वर्ष से सामूहिक विवाह समेलन नहीं हुआ हैं कोराना के कारण से, अब कोराना पूरी तरह से खत्म हो चुका हैं, और सरकार ने भी सामूहिक आयोजन से प्रतिबन्ध हटा दिये गए इसी को देखते हुए साहू समाज सम्मेलन समिति ने निर्णय लिया है की इस बार सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का कार्यक्रम किया जाए जिससे समाज के गरीब बहन बेटियों का एवं बेटों का विवाह नि:शुल्क हो जाए। साहू समाज का सम्मेलन प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मेलन होता है एवं अन्य महत्वपूर्ण कई विषयों पर चर्चा की जाएगी कार्यक्रम में पदाधिकारी महेश साहू जिला अध्यक्ष, बसंत साहू जिला कार्य अध्यक्ष, केस राम साहू जिला कार्य अध्यक्ष, चंद्र मोहन साहू महासचिव, हितेश साहू कोषाध्यक्ष, रेवाराम साहू सम्मेलन अध्यक्ष, समस्त तहसील अध्यक्ष जिला साहू समाज समिति रायसेन को आमंत्रित किया गया है।



