मध्य प्रदेश
FLN शिक्षक प्रशिक्षण सिलवानी में प्रारंभ
सिलवानी । बुधवार को FLN शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला शिक्षा केंद्र से विनीत कुमार दीक्षित जिला सहायक परियोजना समन्वयक और विकासखंड केंद्र स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र सिलवानी के बीआरसीसी नरेंद्र रघुवंशी ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कक्षा 1 और 2 पढ़ाने वाले शिक्षकों का FLN प्रशिक्षण दिनांक 31 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक चलेगा जिसमें 2 बैच के अंतर्गत 40.40 शिक्षक शिक्षिकाएं इस प्रशिक्षण को प्राप्त करेंगे ।
विकास खंड केंद्र स्रोत समन्वयक नरेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि सिलवानी विकासखंड के अंतर्गत 313 विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं चार चरणों में इस प्रशिक्षण को प्राप्त करेंगे। 6 डीआरजी द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर इन सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त कराया जाएगा।



