धार्मिक

धन- समृद्धि के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, जानिए दान- स्नान का शुभ मुहूर्त

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
“ॐ नम:शिवाय”
🔮 धन- समृद्धि के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, जानिए दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, मंत्र और सबकुछ
🪙 हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व है। क्योंकि इस महीने कई विशेष पर्व और त्योहार पड़ते हैं। वहीं इस मास में मौनी अमावस्या भी पड़ती है। आपको बता दें कि लोग मौनी अमावस्या पर पर गंगा समेत पवित्र नदियों में लोग आस्था की डुबकी लगाकर भोलेनाथ और भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करते हैं। वहीं इस साल प्रयागराज में महाकुंभ लगने से इस साल मौनी अमावस्या का विशेष महत्व बढ़ गया है। वहीं आपको बता दूं कि इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने का विधान है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से मौनी अमावस्या की तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त और सब कुछ…
🧾 मौनी अमावस्या 2025 तिथि
पंचांग के मुताबिक माघ माह की अमावस्या तिथि 28 जनवरी की शाम 7.32 बजे शुरू होगी और 29 जनवरी की शाम 6.05 बजे खत्म होगी।
❄️ मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं लाभ चौघड़िया सुबह 7 बजकर 11 मिनट तर रहेगी। साथ ही अमृत चौघड़िया सुबह 8 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक है। इस बीच आप दान- स्नान कर सकते हैं।
⚛️ मौनी अमावस्या अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5.25 बजे से 6.18 बजे तक रहेगा। इसके बाद प्रातः संध्या मुहूर्त 5.51 बजे से 7.11 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
🤷🏻‍♀️ मौनी अमावस्या का महत्व
मौनी अमावस्या के दिन दान- स्नान करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन पितृ तर्पण और पिंड दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और धन- समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
🪴 करें तुलसी के पौधे की पूजा

मौनी अमावस्या के दिन तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही अगर आप इस दिन शाम के समय तुलसी के सामने दीपक जलाएं और कच्चा दूध अर्पित करें। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
🌳 मौनी अमावस्या पर करें पीपल के पेड़ की पूजा
मान्यता अनुसार मौनी अमावस्या के दिन पितृ धरती पर आते हैं। ऐसे में अगर आप इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करेंगे और उसके नीचे सरसों का दीपक जलाएंगे, तो ऐसा करने से आपको पितरों की कृपा प्राप्त होगी। इसके साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सभी कष्टों से छुटकारा मिलेगा।
💧 अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5.25 बजे से 6.18 बजे तक रहेगा। इसके बाद प्रातः संध्या मुहूर्त 5.51 बजे से 7.11 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
🗣️ मौनी अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जाप
ॐ श्री पितराय नम:
ॐ श्री पितृदेवाय नमः
ॐ श्री पितृभ्य: नम:
ॐ श्री सर्व पितृ देवताभ्यो नमो नमः
ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात् ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम: ॐ आद्य भूताय विद्महे सर्व सेव्याय धीमहि। शिव-शक्ति स्वरूपेण पितृ देव प्रचोदयात्
💮 बन रहा है त्रिवेणी योग
ज्योतिष अनुसार मौनी अमावस्या पर इस बार मकर राशि में एक साथ सूर्य, बुध और चंद्रमा विराजमान होकर त्रिवेणी योग बनाएंगे। इसी के साथ इन सभी पर गुरु की नवम दृष्टि भी रहने वाली है। साथ ही इस दिन शुक्र ग्रह मालव्य राजयोग भी बना रहे हैं…
💰 मौनी अमावस्या स्नान दान का शुभ मुहूर्त
29 जनवरी 2025 अमावस्या तिथि ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर
29 जनवरी 2025 अमावस्या तिथि लाभ चौघड़िया सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर
अमृत चौघड़िया सुबह 8 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट पर
शुभ चौघड़िया सुबह 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
✡️ बन रहा सिद्धि योग

मौनी अमावस्या पर सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। मौनी अमावस्या पर सिद्धि योग रात 09 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है।
🔯 बन रहा है श्रवण नक्षत्र का संयोग_
पंचांग मुताबिक मौनी अमावस्या पर श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस योग में गंगा स्नान करने से महापुण्य फल मिलता है। इस योग का निर्माण सुबह 08 बजकर 20 मिनट से हो रहा है।
📅 मौनी अमावस्या 2025 तिथि
पंचांग के मुताबिक माघ माह की अमावस्या तिथि 28 जनवरी की शाम 7.32 बजे शुरू होगी और 29 जनवरी की शाम 6.05 बजे खत्म होगी।

Related Articles

Back to top button