मध्य प्रदेश
नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण किया

रायसेन । जिले के नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदभार ग्रहण किया है। इसके पूर्व वह राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अपर सचिव के पद पर नियुक्त थे। नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
आपको बता दें अरविंद कुमार दुबे का लगभग साढ़े तीन साल के शानदार कार्यकाल के बाद प्रमोशन के साथ ही ट्रांसफर हो गया है। अरविंद कुमार दुबे को मुख्यमंत्री का अपर सचिव नियुक्त किया गया है।



