वन माफिया डीएफओ से ट्रेक्टर छुडाकर भागे, वन अमले से अभद्रता

सिलवानी । शनिवार को वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे ट्रेक्टर को जप्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय लाते समय वन अधिकारियों को घेरकर अभद्रता कर माफिया ट्रेक्टर छुड़ाकर भाग गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएफ़ओ विजय कुमार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र पलेचा से वन भ्रमण कर लौटते समय पश्चिम वन परिक्षेत्र के चौका बीट में एक ट्रेक्टर वन भूमि पर कब्जा की नियत से ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था जिसे रोक कर जप्त कर सिलवानी ला रहे थे, जिसे वन माफिया ने फोन कर भीड़ बुलाकर डीएफओ विजय कुमार एवं वन अमले से घेर कर अभद्रता कर ट्रेक्टर छुडाकर भागने में सफल हो गए
वन विभाग थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण को लेकर आवेदन दिया है।
वन भूमि पर माफ़ियाओ द्वारा किया जा रहा था कब्जा।
वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी के चौका बीट का मामला।
डीएफओ विजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच चौका बीट में वन भूमि पर कुछ लोगों द्वारा ट्रैक्टर चला कर अतिक्रमण किया जा रहा था, जब वन अमला मौके पर पहुंचा तो दो लोगों को पकड़ने के साथ ही ट्रैक्टर को भी जब्त कर रेंज लेकर आ रहे थे। इसी दौरान 8 से 10 लोगों ने रास्ते में घेर कर ट्रैक्टर को छुड़ा लिया।
डीएफओ विजय कुमार सहित वन कर्मचारी घटना के बाद सिलवानी थाने पहुंचे और वन माफियाओं के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
खबर को वीडियो में देखने के लिए क्लिक करें
वन माफिया डीएफओ से ट्रेक्टर छुडाकर भागे, वन अमले से अभद्रता। Mruganchal Express



