धार्मिकमध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग का छठवां स्थापना मनाया गया

बेगमगंज । डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी द्वारा स्थापित हिंदूवादी संगठन अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग का छठवां स्थापना पर्व बेगमगंज तहसील के ग्राम ढिलवार में मनाया गया ।
इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, भारत माता की आरती उपरांत राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय खरे द्वारा कार्यकर्ता बंधुओं को मार्गदर्शित किया गया। जिसमें हिंदू समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान। लव जिहाद लेंड जेहाद, गौ तस्करी, पर्यावरण संरक्षण एवं वामपंथी विचारधारा को समाप्त करने “समरसता पर्व मनाने की योजना बनाई। जातिवाद, भाषा वाद, क्षेत्र वाद के भेद को समाप्त करने शोषित पीड़ित और अगड़े पिछड़े के भेद को मिटाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला नेतृत्व मिहीलाल लोधी, जिला महासचिव, रामपाल यादव जिला सचिव, भरत लोधी कोषाध्यक्ष, आजाद लोधी जिला मीडिया प्रभारी, चन्द्रभान यादव आई टी प्र., बीरेंद्र लोधी सोशल मीडिया, अजब सिंह, राकेश शर्मा, ब्रजलाल सत्संग प्रमुख, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button