12 फीट के अजगर का फॉरेस्ट टीम ने किया रेस्क्यू

सिलवानी। तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कीरतपुर ग्राम की नदी के पुल के पास लगभग 12 फीट का अजगर का वन विभाग टीम ने सफल रेस्क्यू किया। गुरुवार को कीरतपुर ग्रामवासियों ने बताया कि नदी के पुल के पास 10 से 12 फीट लंबा बड़ा भयंकर अजगर सांप चहल कदमी कर रहा था तभी नदी पर जाने लोग अजगर सांप को देखकर भोचक्के रह गए और ग्रामीण जनों ने वन विभाग को सूचना दी जिस पर सिलवानी फॉरेस्ट टीम ने आकर साईंखेड़ा ग्राम के ग्रामीण की मदद से उक्त भयंकर अजगर को सफल तरीके से पकड़कर रेस्क्यू किया । इतना लंबा भारी अजगर पकड़े जाने के बाद ग्रामीण जनों ने चैन की सांस ली । कीरतपुर ग्राम के जयराम रैकवार, क्रिस रैकवार, अर्जुन, अमित रजक ने बताया कि 12 फीट लंबा अजगर कई दिनों से नदी के पुल के पास विचरण करता हुआ देखा जा रहा था जिसका वन विभाग के द्वारा सफल रेस्क्यू किया गया।



