देश विदेशमध्य प्रदेशराजनीति

वन नेशन वन इलेक्शन देश की उन्नति तरक्की के लिए मील का पत्थर साबित होगा : अजय सिंह यादव

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। वन नेशन वन इलेक्शन ऐसा ही कदम है जिससे देश में लगातार हो रहे चुनावो के खर्चे में भी कमी आएगी साथ ही चुनाव के दौरान बार बार आदर्श आचार संहिता की वजह से सरकारी काम काज एवं विकास योजनाओं के लिए होने वाले निर्णय में रुकावट आती है वह भी दूर होगी इसीलिए सरकार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई थी जिसने देशभर में वन नेशन वन इलेक्शन के लिए सहमति बनाई अधिकांश राजनीतिक दलों ने इसके पक्ष में अपना मत रखा केंद्र सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में कोविद कमेटी की निर्णय को स्वीकार कर लिया है अब देश में वन नेशन वन इलेक्शन भी होगा यह निर्णय देश की उन्नति एवं तरक्की के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button